हिम एक्सप्रेस, शाहपुर (ब्यूरो)
Advertisement
द्रमन में सब जज कोर्ट की भूमि के चयन के लिए किया न्यायधीश हिमाचल हाईकोर्ट अजय मोहन गोयल एवं जिला सेशन जज अजय मेहता सहित बिधायक केवल सिंह पठानिया के साथ निरीक्षण।स्थानीय जनता ने विधायक केवल सिंह पठानिया के इस सब जज को स्वीकृति करने के कार्य की बहुत तारीफ की।
बिधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की जनता को सब जज कोर्ट की स्वीकृति की थी लेकिन भाजपा की पूर्व सरकार पांच साल इस कार्य को नही कर पाई ।आज जनता द्वारा चुनी हुई कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सिंह ने इस कार्य को पूरा करके शाहपुर की जनता को तोहफा दिया।पठानिया ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के कर कमलों द्वारा इसका शिलान्यास किया जायेगा।
इस मौके पर एसoडीoएमo डॉक्टर मुरारी लाल,बरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,प्रधान अरुणा देवी,उप प्रधान विनोद कुमार,अश्वनी शर्मा व्यापार मंडल प्रधान,विक्रम राणा युवा मंडल सदस्य,विनय ठाकुर सत्यमेव युवक मंडल प्रधान,लबलु शर्मा,कमल किशोर, लोक निर्माण विभाग,जलशक्ति बिभाग , फॉरेस्ट विभाग,बिजली विभाग एव एस oएचoओo कुलदीप सिंह,प्रकाश सिंह, सहित के अन्य विभागों के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।