हिम एक्सप्रेस, शाहपुर ब्यूरो
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावो का विगुल बज चूका है सभी प्रत्याशी जनता का समर्थन पाने के लिए तैयारियों में जुटें हुए है। शाहपुर से कांग्रेस उम्मीदवार केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों एवं बदलाव की सोच के कारण जनता अपना भरोसा कांग्रेस पर जता रही है।
हल ही में, शाहपुर से केवल सिंह पठानिया ने कांग्रेस में युवाओं के साथ साथ 14 अन्य परिवारों को शामिल किया है। केवल सिंह पठानिया का कहना है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस बार चुनावो में वह भारी मतों से अपनी सरकार बनाएंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान निकालेंगे।