himexpress
Breaking News
Breaking Newsकम्पीटीशन रिव्यूदिल्लीदेश विदेशहिमाचल

हिमाचली बेटी ने फतह की माउंट चो ओयू चोटी, दुनिया की छठी सबसे ऊंची चोटी जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

हिम एक्सप्रेस, धर्मशाला ब्यूरो

Advertisement

ईशानी सिंह जम्वाल पहली भारतीय महिला बन गई हैं, जिन्होंने माउंट चो ओयू चोटी को फतह किया है। यह पीक नेपाल और चीन के मध्य है। दक्षिण की ओर से दुनिया की छठी सबसे ऊंची व कठिन चोटी पर 7200 मीटर की ऊंचाई तक ईशानी पहुंच गई। माउंट चो ओयू के अत्यंत चुनौतीपूर्ण दक्षिण की ओर की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंचने के लिए वह दुनिया भर के पर्वतारोहियों में एकमात्र महिला बन गई है।

Pitambra mobiles

 

ईशानी ने कहा कि वह खुद को चुनौती देने और देश के लिए अपने शिखर पर चढऩे में सक्षम थी। ईशानी ने अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों, आकाओं और विशेष रूप से अपने प्रायोजकों का आभार प्रकट किया है, जिसके कारण यह अभियान संभव हो सका। ईशानी ने कहा कि उसका उद्देश्य पर्वतारोहण को एक साहसिक कार्य के रूप में बढ़ावा देना है और साथ ही सरकार से बड़े अभियानों के लिए पर्वतारोहियों को आर्थिक रूप से समर्थन देने का अनुरोध किया है। वहीं, ईशानी के पिता शक्ति सिंह व माता नलिनी जम्वाल ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है और उन्होंने सरकार से अपील की है कि ऐसे साहसिक कार्यों के लिए बच्चों का सहयोग किया जाए।

Related posts

डबल मर्डर: 2 नौजवान भाईयों का इंदौरा में सोते हुए गला काटकर हत्या

Sandeep Shandil

भारी वर्षा से हुए नुकसान पर पंचायत समिति रैत ने कांग्रेस कार्यालय में बैठक करके उपायुक्त को लिखा पत्र।

Sandeep Shandil

महंगाई के मुद्दे पर इंटरनेट पर चर्चा

Sandeep Shandil

Leave a Comment