himexpress
Breaking News
Breaking Newsऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहुल-स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने विधानसभा शाहपुर क्षेत्र की सद्दू पंचायत से पेट्रोल,डीजल की बढ़ती कीमतोंओर बढ़ती महगाई पर घेरी प्रदेश सरकार,

संदीप शांडिल, हिम एक्सप्रेस ब्यूरो काँगड़ा
पठानिया ने सद्दू पंचायत में कार्यक्रम में शिरकत की ओर करोना महामारी के चलते लॉक डॉन के बाद जनता के बीच जनता का कुशल क्षेम पूछने पहुंचे।पठानिया ने विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की जनता के बीच जनता के कुशल क्षेम पूछने के लिए जनता के बीच जाने का कार्यक्रम तय किया है जिससे शाहपुर की जनता अपने आप को अकेली न समझे कांग्रेस पार्टी शाहपुर हल्के की जनता के साथ है।

पठानिया ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर शाहपुर की जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया कहा कि शाहपुर से केंद्रीय विश्वविद्यालय को शाहपुर से ले जाना शाहपुर की जनता के साथ भाजपा सरकार ने अन्याय किया है।लेकिन कांग्रेस पार्टी शाहपुर के हक के लिये जी जान से लड़ेगी ओर शाहपुर की जनता का सम्मान बापिस करवाएगी इसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़े कांग्रेस पार्टी पीछे नही हटेगी ओर जनता के साथ खड़ी रहेगी।कांगड़ा की जनता अब भाजपा की बिदाई का मन बना चुकी है क्योंकि भाजपा सरकार ने कांगड़ा की जनता से छल करके कांगड़ा की जनता को धोखा दिया है।ओर हर मोर्चे पर प्रदेश सरकार नाकाम रही है।
पठानिया ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार ने जनता से झूठ बोल कर सत्ता हथियाई ओर आज जनता को पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों ओर महगाई को बढ़ा कर तोहफा दिया है।पठानिया ने कहा कि यही भाजपा पार्टी महगाई,पेट्रोल, डीजल ,गैस ओर नोजवानो को रोजगार देने पर कांग्रेस को कोसती थी। भाजपा पार्टी के नेताओ ने जनता को झूठे साज बाग दिखाए।

ओर जनता ने भाजपा की चिकनी चुपडी बातों में आकर देश की जनता ने देश को बागडोर भाजपा पार्टी को सोंपी ओर भाजपा पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने ।लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी सरकार ने देश की जनता जो खून के आंसू रोने पर मजबूर कर दिया।आज बही महगाई, पेट्रोल,डीज़ल, गेस की कीमतों में घटने के बजाए दुगनी कर दी है।ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मोर्चे पर फैल हो चुकी है।प्रदेश में भी भाजपा सरकार ने जनता को झूठ ओर धोखा करके सत्ता हथियाई।

पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार करोना काल मे संकट के समय जनता को धोखा दिया है।और हर मोर्चे पर फैल हो रही है।पठानिया ने शाहपुर की जनता से अपील की है कि शाहपुर में विकास को आगे ले जाने के लिए 2022 में शाहपुर हल्के में कांग्रेस पार्टी का विधायक बनाये और शाहपुर को मॉडल विधानसभा बनाने में अपना योगदान दे।जिससे विकास में पिछड़े हुए शाहपुर क्षेत्र को आगे ले जाया जा सके।

नोजवानो को रोजगार अबसर मिल सके।

यह मौजूद रहे

इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,बुधि सिंह जम्वाल,प्रदीप सिंह बलोरिया, करनैल सिंह जम्वाल,पंजाब सिंह,सुरजीत सिंह उप प्रधान,विनय ठाकुर सोशल मीडिया प्रभारी, तिलक राज सेवादल ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, उत्तम सिंह पूर्व उप प्रधान, केहर सिंह,रमेश सिंह,भगवान दास,जगदीश चन्द,दिनेश शर्मा,अरविंद,सुशील कुमार, कर्म सिंह,अर्जुन सिंह,ललित रानी वार्ड पंच,पम्मी मन्हास वार्डपंच, अखिल पठानिया युवा कांग्रेस,उमा देवी,विशाल चौधरी वार्ड पंच,आदि गणमान्य ब्यक्ति मौजूद थे।

Related posts

मण्डी मे भूस्खलन से मकान और गौशाला गिरने से लाखो का नुकसान।

Sandeep Shandil

ऊना के एमसी पार्क में ‘शहीद दिवस’ पर भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की

Sandeep Shandil

तलवारबाजी में जौहर दिखाने के लिए सोनिपत रवाना हुई हिमाचल की टीम, 28 दिसंबर तक चलेगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

Sandeep Shandil

Leave a Comment