दीक्षा वर्मा
चंबा पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्र लाडहू के नजदीक एक टिप्पर दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि सवार चालक की दुर्घटना के तुरंत बाद ही मौत हो गई है।
हादसे के दौरान चालक टिप्पर में ही बुरी तरह से फंसा रहा। क्रेन के माध्यम से शव को बाहर निकालना पड़ा। चालक की पहचान मस्त राम पुत्र जरम सिंह, गांव सगोत, तहसील नूरपूर के रूप में हुई है।
चुवाड़ी पुलिस ने जानकारी मिलते ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी भिजवाया। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
मामले की पुष्टि डीएसपी डलहौज़ी विशाल वर्मा ने की है। हादसे की वजह अभी तक साफ नही हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दुर्घटना से मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी है।