दीक्षा वर्मा,
Advertisement
हिमाचल प्रदेश में धीरे धीरे अनलॉक होना शुरू हो चुका है। लोगों को तमाम रियायतें देने के साथ साथ प्रदेश सरकार ने पर्यटन को भी मंजूरी दे दी है। अब बाहरी राज्यों को प्रदेश में दाखिल होने के लिए RTPCR टेस्ट की रिपोर्ट की जरूरत नही है। पंजीकरण करा के बाहरी राज्यों से लोग हिमाचल आ सकते हैं।
इसके चलते काफी संख्या में लोग हिमाचल की हसीन वादियों को निहारने व सकून भरा वक्त गुजारने के लिए आ रहे हैं। पिछले दिनो अभिनेता अनुपम खेर भी हिमाचल आये थे।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी भी अपने परिवार समेत छुटियाँ मनाने के लिए प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे हैं। हालांकि उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई है। परिवार के 12 सदस्यों के साथ महेंद्र सिंह धोनी शिमला आये हैं।