ब्यूरो, काँगड़ा
आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस के अबसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया सहित ब्लॉक् कांग्रेस शाहपुर ने धर्मशाला के जोनल हॉस्पिटल के मरीजों के लिए मिनरल वाटर ओर फल मेडिकल सुपरिडेंट राजेश गुलेरी,डिप्टी मेडिकल सुपरिडेंट अजय दत्ता के हाथों भेंट करके ओर जोनल हॉस्पिटल धर्मशाला के बाहर पौधा लगा कर राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी से मनाया।
इस मौके पर पठानिया ने कहा कि राहुल गांधी ने देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि मैं खुद का जन्मदिन नही मनाऊंगा बल्कि मेरे जन्मदिन के मौके पर गरीब जनता की सेवा करने मे जन्मदिन मनाने की अपील की थी। तभी शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस ने आज जोनल हॉस्पिटल धर्मशाला में आ कर मरीजो को मिनरल वाटर और फल भेंट किये।पठानिया ने राहुल गांधी के जीवन पर भी प्रकाश डाला।कहा कि
राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाती के पुत्र हैं। उनकी दादी पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी थीं। मारे गए पूर्व प्रधान मंत्री-राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी के पुत्र हैं, उनकी एक छोटी बहन हैं प्रियंका गांधी बाड्रा जो राजनीति में भी सक्रिय हैं। राहुल ने 2004 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में अमेठी अपने पिता के निर्वाचन क्षेत्र से पहला लोकसभा चुनाव लड़ा। उन्हें 24 सितंबर, 2007 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव नियुक्त किया गया था। उनकी प्राथमिक शिक्षा दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज में हुई थी और फिर देहरादून चले गए।
उन्होंने हार्वर्ड कॉलेज और रोलिन कॉलेज, फ्लोरिडा में दाखिला लिया, जहां से उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। राहुल ने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से विकास अध्ययन में अपनी एम फिल पूरी की। राजनीति में प्रवेश करने से पहले उन्होंने निजी फर्मों के लिए काम किया। 15 वर्षों तक उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद रहे। वर्तमान में, वह केरल के वायनाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संसद के सदस्य हैं।1991 में, राजीव गांधी की हत्या के बाद, वह सुरक्षा चिंताओं के कारण फ्लोरिडा में रोलिन कॉलेज चले गए, जहां उन्होंने बीए पूरा किया। रोलिन में पढ़ाई के दौरान, उनका झूठा नाम राउल विंची थी। ताकि वह अपनी पहचान छिपा पाएं। सामाजिक मोर्चे पर वह राजीव गांधी फाउंडेशन, जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल फंड, संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश में एक गैर-लाभकारी आंख की देखभाल वाला सेंटर चलाते हैं।2009 लोकसभा चुनावों के दौरान उन्होंने पूरे 6 सप्ताह में देश भर में 125 रैलियां की। “
2019
राहुल गांधी केरल के वायनाड लोक सभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर एक बार फिर संसद पहुँचे। साल 2019 के आम चुनाव में राहुल गांधी अमेठी, उत्तर प्रदेश से भी प्रत्याशी थे किंतु वे वहाँ भाजपा की स्मृति इरानी से हार गये। बाद में राहुल गांधी ने आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के दयनीय प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दिया था।इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिवनवनीत शर्मा,ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा,जिला परिषद सदस्य नव महिला ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर,विवेक राणा ब्लॉक् कांग्रेस महासचिव आदि गणमान्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।