वायरल हुआ शिकायत पत्र, भाजपा की छवि खतरे में, जल्द देना होगा जवाब
Advertisement
हिमाचल प्रदेश के मंत्री के खिलाफ एक ऐसा शिकायत पत्र भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा कर रखा हुआ है। बता दें यह शिकायत पत्र संघ सेवा में कार्यरत किसी पवन कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा भेजा गया है। जिसमें मंत्री पर भ्रष्टाचार फैलाने के साथ साथ, घूस लेने जैसे कई आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप कितने सच है इसके बारे में कहना मुश्किल है।
महामारी की इस गंभीर स्थिति में मचा रहे रंगरलियां
इस भाजपा मंत्री के हिमाचल के एक विभाग की चेयरमैन के साथ अंतरंग संबंध होने का दावा किया गया है। इतना ही शिकायत पत्र में इन सरकारी कोठियों के नाम भी बताए गए हैं। जिसमें शिमला, कसौली, तरीका रिज़ाॅर्ट जैसे नाम दिए गए हैं। पत्र में लिखा गया है कि दोनों एक ही होटल में अलग-अलग कमरे बुक करते हैं। लेकिन एक ही कमरे में रहकर अंतरंग संबंधो का मजा लेते हैं। महामारी के समय में जनता मौत के तराजू पर झूल रही है। लेकिन हमारे मंत्री रासलीला व्यस्त हैं।
मुख्यमंत्री पर दबाव डालकर लिया है विभाग, कंपनियों से वसूल रहे पैसे
शिकायत पत्र के अनुसार दोनों मंत्रियों ने जयराम ठाकुर पर दबाव बना कर विभाग अपने नाम कर लिया है। अपनी पाॅवर का गलत प्रयोग करके यह भाजपा मंत्री ड्रग और फारमासूटिकल कंपनियों को लाइसेंस दे रहे हैं। जिससे वह कारखानों में नकली दवाइयां बना रहे हैं। इसके बदले में इन दोनों मंत्रियों को करोड़ो रुपए दिए जा रहे हैं।
जयराम की भी है महिला चेयरमैन से दोस्ती
बताया जा रहा है कि इन दोनों मंत्रियों में से महिला चेयरमैन की मित्रता जयराम ठाकुर से भी है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री को भी इनके कारनामों के बारे में पता है। लेकिन वह भी कुछ नहीं करते हैं। इस तरह लूट मचा कर जनता की जिंदगी को खतरे में डाला जा रहा है।
इस भ्रष्टाचार को जारी रखने के लिए यह मंत्री अपनी सुविधा अनुसार पोस्टिंग करवा रहे है। यदि सरकार ने इस शिकायत पत्र का कोई जबाव नहीं दिया तो इसका पार्टी की छवि पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। जिससे आने वाले चुनावों निश्चित ही हार का सामना करना पड़ेगा। हाॅटलों की जांच करवा कर ऐक्शन लेने की बात भी इस शिकायत पत्र में लिखी गई है।