मंडी, पूजा मंडयाल
जुब्बल कोटखाई के विधायक, पूर्व मंत्री एवं मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के आकस्मिक निधन पर मंडी जिला भाजपा ने शोक प्रकट किया। जिला अध्यक्ष रनबीर सिंह ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि नरेंद्र बरागटा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति थे। उन्हें बागवानों एवं किसानों की आवाज़ के रूप में जाना जाता था। उन्होंने कहा कि उनका जाना ना केवल भारतीय जनता पार्टी का अपितु प्रदेश की राजनीति का बहुत बड़ा नुकसान है जिसकी भरपाई होना असंभव है।
उन्होंने कहा कि वे किसानों और बागवानों की आवाज उठाने के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हमेशा तैयार रहते थे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना की ।
यह रहे उपस्थित
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज कात्यायन, पंकज शर्मा, जिला महामंत्री महेंद्र पाल, प्रियता शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, सदर मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर, जोगिंद्रनगर मंडल अध्यक्ष पंकज जमवाल, द्रंग मंडल अध्यक्ष दिलीप बिष्ट, बल्ह मंडल अध्यक्ष हेमपाल राणा, सिराज मंडल अध्यक्ष भागीरथ शर्मा , महीला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश वालिया, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष किशोर कुमार और समस्त जिला भाजपा कार्यकारिणी ने भी नरेंद्र बरागटा के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया और उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।