आज पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है. वहीं शाहपुर के हरनेरा में पँचायत समिति सदस्य रशमा ने विश्व पर्यावरण दिवस विभिन्न जगह पर फलदार पौधों का रोपण कर मनाया।
उन्होंने बताया कि वृक्षों की कटायी जिस अनुपात में हो रही है उस हिसाब से पचास प्रतिशत भी पौधरोपण नहीं हो रहा है। इससे धरती पर लगातार तापमान बढ़ रहा है। हरित पर्यावरण व मानव जीवन में स्वास्थ्य के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक होने का आह्वान किया। कहा कि पॉलिथीन मानव जीवन के लिए बहुत ही नुकसानदेह है। हर स्तर पर पॉलिथीन का बहिष्कार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हम लोगों की जीवनशैली में बहुत बदलाव आया है। प्रकृति से दूरी बढ़ने के चलते कई आधुनिक उपकरणों में एसी, रेफ्रीजरेटर आदि का प्रयोग धड़ल्ले से किए जाने से पर्यावरण पर खतरा मंडरा रहा है। अधिक से अधिक पौधरोपण करना ही पर्यावरण संरक्षण का एकमात्र अचूक उपाय है।