himexpress
Breaking News
Breaking Newsऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहुल-स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल

रात को प्रयोग होने वाली बिजली को किया सस्ता

बिजली को सस्ता

कोरोना काल में  हुए रात के समय प्रयोग होने वाली बिजली को सस्ता किया गया है। 70 पैसे प्रति यूनिट बिजली की दर को 30 पैसे घटा कर अब 40 पैसे किया गया है। पीक आवर्स में 6.10 रुपये प्रति यूनिट शुल्क को भी 50 पैसे घटा कर 5.60 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा 18 लाख से अधिक घरेलू, व्यावसायिक और कृषि उपभोक्ताओं को भी दाम न बढ़ाकर राहत दी गई है।

Advertisement

बीते वर्ष तय हुई बिजली दरें ही इस वर्ष भी लागू रहेंगी। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2021-22 के लिए बिजली दरें जारी कर दी है, जो 1 जून से लागू हो जाएंगी। राज्य सरकार की ओर से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने के लिए इस वित्तीय वर्ष में बिजली बोर्ड को 424.74 करोड़ की सब्सिडी दी गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बजट भाषण में इसकी घोषणा की थी।

इसी कड़ी में आयोग ने सभी पक्षों की सुनवाई करने के बाद कोरोना संकट को देखते हुए घरेलू बिजली को महंगा नहीं करने का फैसला लिया है। आयोग ने बिजली बोर्ड को इस वित्तीय वर्ष में 6080.88 करोड़ की आय होने का अनुमान लगाया है। आयोग ने बीते दिनों बिजली दरें तय करने के लिए ऑनलाइन जनसुनवाई की थी। इस दौरान सभी वर्गों के उपभोक्ताओं ने बिजली महंगी नहीं करने की वकालत की थी।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए लागू होंगी ये दरें

स्लैब                        यूनिट    दाम रुपये में लाइफलाइन उपभोक्ता      0-60                       1.00

पहला                       0-125                      1.55

दूसरा                        0-125                      1.55

दूसरा                        126-300                   3.95

तीसरा                        0-125                     1.85

तीसरा                       126-300                   3.95

तीसरा                        300 से अधिक             5.00

प्रीपेड मीटर                   ——–                  3.95 (प्रति यूनिट)

 

एक जून के बाद उत्पादन शुरू करने वाले उद्योगों पर 15 फीसदी कम लगेगा बिजली शुल्क

प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आयोग ने एक जून 2021 से उत्पादन शुरू करने वाले उद्योगों को निर्धारित किए गए एनर्जी शुल्क पर आगामी तीन वर्षों तक 15 फीसदी की कमी करने का फैसला लिया है। इसके अलावा एक जून के बाद उद्योगों का विस्तार करने वालों को भी आगामी तीन वर्षों के दौरान 15 फीसदी एनर्जी शुल्क कम देना होगा।

Related posts

दसवीं sos का रिजल्ट हुआ घोषित 54.86 रहा परीणाम

Sandeep Shandil

निजी स्कूल बढ़ा रहे फीस, अभिभावकों पर दबाव

Sandeep Shandil

अच्छी खबर: दीपावली से पहले घट सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम।

Sandeep Shandil

Leave a Comment