himexpress
Breaking News
Breaking Newsऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहुल-स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल

ऊना पहुंचा ऑक्सीजन प्लांट, जून प्रथम सप्ताह में सेवाएं होगी शुरू,केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का जताया आभार : भाजपा

जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल महामंत्री राज कुमार पठानिया, अर्जुन सिंह जिला भाजयुमो अध्यक्ष कमल सैनी , हरोली भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र राणा , हरोली युवा मोर्चा अध्यक्ष रजत राणा , महिला मोर्चा अध्यक्ष सयोकिता राणा , करणवीर सिंह , लखबीर लखी ने

Advertisement

पालकवाह कोविड केयर सेंटर ऑक्सीजन प्लांट पहुंचने पर हर्ष व्यक्त किया है।

उन्होंने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा कोरोना काल में मुहैया करवाई गई सहायता हेतु उनका धन्यवाद किया है। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि इस ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 500 एल.पी.एम. है जोकि 90 से 100 बैड को कवर करेगी। इसकी कीमत करीब 75 लाख बताई जा रही है।जून माह के प्रथम सप्ताह में इससे कार्य शुरू हो जाएगा। इसे लगाने के लिए बाहर से तकनीशियन आ रहे हैं।


भाजपा नेताओं ने बताया कि वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा पहले भी मेडिकल उपकरण व सहायता सामग्री भेजी गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की इस लड़ाई में सबकी सहभागिता आवश्यक है। सभी लोग अपने स्तर पर जितना हो सके पीड़ितों की सहायता करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का ध्येय है कि वे यथासंभव सहायता मुहैया करवाएं। इस संबंध में जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के सभी ज़िलों के लिए कोरोना से लड़ने हेतु मेडिकल उपकरण व सहायता सामग्री भेजी है। अब ऑक्सीजन प्लांट भी भेज दिया गया है जो कि जल्द ही अपना कार्य शुरू कर देगा। भाजपा इस पुनीत कार्य के किए उनकी सराहना करती है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में कोविड-19 महामारी से लड़ रहा है और जन सेवा के कार्य में अपने आप को आगे रखकर कार्यरत है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के लिए जो राहत प्रदान की है, उसमें थ्री प्लाइ मास्क, एन-95 मास्क, ग्लव्स, फेस शील्ड, पी.पी.ई. किट, ऑक्सीजन मास्क, एन.आर.एम., पल्स ऑक्सीमीटर व ऑक्सीजन रेगुलेटर भी भेजे हैं। भाजपा इकाई समस्त प्रदेश वासियों की ओर से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर एवं केंद्र सरकार का तहे दिल से धन्यवाद करती है।

Related posts

शाहपुर में टिकट को लेकर भ्रमित प्रचार,युवा वर्ग न हो गुमराह, अभी टिकट नहीं है फाइनल: पंकज

Sandeep Shandil

शाहपुर :- धारकंडी में पौधारोपण कर मनाया गया युवा दिवस। गावँ लाहडी में हुये भूस्खलन से प्रभावित लोगों को किया गया राशन वितरण।

Sandeep Shandil

*स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर व्यय किये जा रहे 3016 करोड़ : सरवीन चौधरी *

himexpress

Leave a Comment