himexpress
Breaking News
Breaking Newsकांगड़ाहिमाचल

धर्मशाला में सड़क निर्माण कार्य के चलते बहन ने अपनी जान गवां कर बचाया छोटे भाई को

छोटे भाई

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में अपने छोटे भाई को बचाते बचाते बहन की मौत हो गई। जिला कांगड़ा के धर्मशाला में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें 19 वर्षीय लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई थी और डाॅक्टर उसकी जान बचाने में असफल रहे। हरिपुर क्षेत्र के गांव बिलासपुर के कपाड़ी क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के चलते यह हादसा हुआ है। इस मृतक लड़की की हालत देखकर डाॅक्टरों भी हौरान रह गए।

इस तरह हुआ यह दर्दनाक हादसा

मिली जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण के कार्य में प्रवासी मजदूर अपनी मशीनों की सहायता से काम में लगे हुए थे। इस दौरान एक बच्चा मशीन के बहुत नजदीक चला गया। काम में व्यस्त कामगारों की नज़र इस बच्चे पर नहीं पड़ी। इतने में बच्चे की 19 वर्षीय बहन उसे खतरे में देख बचाने के लिए दौड़ी। ठीक समय पर पहुंच कर उसने अपने छोटे भाई को तो हटा दिया। लेकिन दुर्भाग्य से उसका दुपट्टा मशीन में फंस गया। देखते ही देखते लड़की के बाल भी मशीन में फंस गए और वह मशीन के पुर्जाें में फंसकर लहुलुहान हो गई। 

अस्पताल भी ले गए थे परिजन

बच्ची की ऐसी हालत देख सभी में चीख पुकार मच गई। आनन फानन में मशीन तो बंद कर दी गई, लेकिन तब तक लड़की बुरी तरह से घायल हो गई थी। परिजन लड़की को सिविल अस्पताल नगरोटा सूरियां में ले गए। जहां प्राथमिक जांच के चलते ही बच्ची ने अपने प्राण त्याग दिए। पुलिस थाना हरिपुर में मामला दर्ज किया गया। प्रभारी सुशील कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

Related posts

हिमाचल में पांच फीसदी कर्मचारियों को क्यों नही मिल पायेगा नया वेतमान, क्या है बजह जानिए

Sandeep Shandil

हमीरपुर: 15 अक्तूबर को बंद रहेगी बिजली

Sandeep Shandil

एचआरटीसी कर्मियों के लिए सरकार का बड़ा फैसला

Sandeep Shandil

Leave a Comment