himexpress
Breaking News
Breaking Newsकांगड़ाहिमाचल

भाजपा मंडल कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में रहे चर्चा के यह अहम मुद्दे

आज मंगलवार को भाजपा मंडल कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक मंडल अध्यक्ष श्री प्रीतम चौधरी जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप , हिमाचल  प्रदेश सरकार में  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्रीमती सरवीन चौधरी ,भाजपा प्रदेश महासचिव त्रिलोक कपूर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा की इस महामारी के काल में सभी लोग अपने स्तर पर जितना हो सके गरीब लोगों की मदद करें। उन्होंने कहा कि  आज प्रदेश सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। मुख्यमंत्री स्वयं समय समय पर अधिकारियों व  कोविड से ग्रस्त लोगों से वार्तालाप करते  रहते हैं। 

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप ने कहा की 30 मई को केंद्र की भाजपा सरकार के सात वर्ष पूरे होने जा रहे हैं अतः पूरे हिमाचल प्रदेश के इस दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपने अपने स्थान पर कोविड नियमों का पालन करते हुए समाज में किसी भी रूप में सेवा करेंगे। इस बैठक  को  सम्बोधित करते हुए सरवीन चौधरी ने कहा की वह व उनका परिवार भी इस महामारी  से ग्रस्त हो गया था। लेकिन डाक्टर्ज़ की सलाह से अभी वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि वह बीमार होते हुए भी शाहपुर के प्रशासनिक अधिकारियों व  स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से  लगातार  संपर्क में थी। आए दिन उन से पूरे  क्षेत्र की रिपोर्ट लेती रहती थी। 

आज शाहपुर में लगभग 44000  कोविड की वैक्सीन लग चुकी है। जिससे लगभग 30000 लोगों को लाभ मिला है। इस महामारी के कारण दुर्भाग्यवश शाहपुर के 82 लोगों  की अकस्मात मृत्यु हुई है। 4000 के लगभग लोगों ने इस महामारी पर विजय प्राप्त की है। आज भी 528 के लगभग लोग  इस महामारी से ग्रस्त हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम व आशा वर्कर लगातार इन लोगों से संपर्क में है। 

 

समय समय पर दवाई  ब अन्य  समान इन लोगों को दिया जा रहा है  मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर द्वारा शुरू की गयी कोविड  सुरक्षा किट भी स्वास्थ्य विभाग को दे दी गयी है। जिससे कि जल्द से जल्द यह किट संक्रमित लोगों के पास पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि शाहपुर में टेस्ट और वैक्सीनेशन लगातार जारी है। जब से यह अभियान  हिमाचल प्रदेश में शुरू हुआ है यहाँ पर एक दिन भी बंद नहीं हुआ है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह अनुरोध किया की सभी लोग अपने क्षेत्र व अन्य  जगह पर लोगों  की हर संभव मदद करें ।

यह रहे उपस्थित 

इस बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग, प्रदेश भाजपा सचिव जय सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक अवस्थी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रणव शर्मा, मंडल महासचिव अमरीश परमार महासचिव सतीश कुमार युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय चौधरी, रजनी ठाकुर, अंजु ठाकुर, तुषार शर्मा, योगेश धीमान, जोगिन्दर कटोच, तिलक शर्मा, दीपक सोनी  सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेला-2021 में खेलकूद प्रतियोगिताएं रहेंगी आर्कषण का मुख्य केंद्र

Sandeep Shandil

हिमाचल में 2022 में भी इस गांव में अभी तक सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं, पालकी में उठाकर 04 किलोमीटर लंबा सफर पैदल तय कर सड़क तक पहुंचाया मरीज

Sandeep Shandil

आदि हिमानी चामुंडा का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए ठेकेदार को नोटिस जारी

Sandeep Shandil

Leave a Comment