जिला शिमला के रामपुर उपमंडल में एक गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिसमें दो युवकों ने एक नाबलिग के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर उसको पीटा भी गया। कुमारसेन पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इन आरोपियों में पहला आरोपी 22 वर्षीय दिनेश ननखड़ी का रहने वाला है। वही दूसरा 39 वर्षीय आरोपी करसोग का रहने वाला है।
इस तरह दिया घिनौने काम को अंजाम
दर्ज की गई शिकायत के अनुसार यह 17 वर्षीय नाबालिग एक आरोपी को जानती थी। 16 मई को आरोपी युवक लड़की को धोखे से एक किराए के कमरे में ले गया। कमरे में पहुंचने के बाद वहां एक और व्यक्ति था। जिसके बाद इन दोनों पीड़िता से मार-पीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ रामपुर थाना में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। रामपुर के डीएसपी चंद्रशेखन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।