हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक महिला से चिट्टा बरामद किया गया है। जिले के पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा में यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मिलवां में महिला को चिट्टे की खेप से साथ रंगे हाथो पकड़ा है। अपराधी महिला से नशे की खेप को बरामद करके उसे हिरासत में ले लिया है। इस महिला के पास 6.75 ग्राम चिट्टा पाया गया है। प्रदेश में लगातार नशे की तस्करी में महिला आरोपिताओं के मामले सामने आ रहे हैं।
नुरपुर के डीएसपी अशोक रत्न ने बताया कि वीरवार को शाम के समय इस महिला को पकड़ा गया है। पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के प्रभारी रूप सिंह अपनी टीम के साथ मिलवां क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान एक महिला मुख्य रोड में पैदल जा रही थी। पुलिस को देखकर महिला ने अपने हाथ से किसी वस्तु को सड़क के किनारे फेंक दिया। जिसके बाद वह भागने का प्रयास करने लगी।
अजीब गतिविधियां देखकर हुआ था पुलिस को शक
पुलिस टीम को महिला ऐसी गतिविधियां देख कर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने महिला का पकड़ लिया और फेंकी हुई चीज की जांच की गई। जांच के बाद पता चला कि वह 6,75 ग्राम चिट्टा था। जानकारी से पता चला कि आरोपी महिला नशे की आदी है। साथ में तस्करी करने का गैरकानूनी काम भी करती है। पुलिस ने आरोपिता के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाही को शुरु कर दिया है।