himexpress
Breaking News
Breaking Newsकुल्लूहिमाचल

आनी की महिला से की 3 किलो से ज्यादा चरस बरामद

चरस बरामद

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक महिला के घर से भारी मात्रा में चरस बरामद की गई है। आनी मंडल में तहत आने वाले क्षेत्र में महिला के घर में तलाशी लेने पर तीन किलो से भी ज्यादा मात्रा में चरस मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा था। यह महिला घर से ही चरस की तस्करी करती थी। 

Advertisement

 

कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने मामले पुष्टि करते हुए बताया है कि महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आनी की यह महिला काफी समय से चरस की तस्करी कर रही है। पुलिस द्वारा 3 किलो 11 ग्राम चरस के साथ 40 वर्षीय महिला की पहचान पदमा देवी पत्नी बहादुर सिंह निवासी आनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आगे की कार्रवाही शुरू कर दी है और जांच में लगी हुई है।

Related posts

महर्षि विद्या मंदिर स्कूल डंगोह खास का दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है।

Sandeep Shandil

सत्येंद्र जैन के खिलाफ इंटरनेट में जूठ फैला फैला रही बीजेपी : आम आदमी पार्टी

Sandeep Shandil

29 नवंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे को लेकर भाजपा मंडल धर्मपुर की बैठक संपन्न।

Sandeep Shandil

Leave a Comment