himexpress
Breaking News
Breaking Newsकांगड़ाहिमाचल

कांगड़ा में कोरोना से 15 की मौत, एक दिन में 878 नए मामले

जिला कांगड़ा में मंगलवार के दिन अब तक 15 कोरोना संक्रमितों की मौत होे गई है। वहीं 878 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद कांगड़ा जिले में 6267 कोरोना से संक्रमित हो गए है और अब तक 20448 लोग संक्रमित हो चुके हैं। कुल 433 लोगों की कांगड़ा जिले में अब तक मौत हो चुकी है।

Advertisement

इन जगहों के थे निवासी मृतक

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ गुरदर्शन गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार के दिन कोरोना संक्रमण से मृत्कों की सूची में धर्मशाला का 55 वर्षीय पुरुष, डिपो बाजार की 71 वर्षीय महिला, धनाट की 75 वर्षीय महिला, दाड़ी की 54 वर्षीय महिला, बनूरी की 57 वर्षीय महिला, नंगल का 53 वर्षीय पुरुष, मतलाहड़ का 56 वर्षीय पुरुष, सकोह का 50 वर्षीय पुरुष, पाहड़ा का 81 वर्षीय बुजुर्ग, सिंहूड का 63 वर्षीय पुरुष, 82 वर्षीय बुजुर्ग, धीरा की 43 वर्षीय महिला, ज्वालामुखी की 65 वर्षीय महिला और बिद्रावन की 46 वर्षीय महिला शामिल है।

 

Related posts

उपचुनावों के बीच आचार संहिता के उल्लंघन का मामला आया सामने।

Sandeep Shandil

हिमाचल सरकार ने बढ़ाया ट्रकों का गुड्स टैक्स ,ट्रक आपरेटरों ने किया जमकर विरोध

Sandeep Shandil

नियमों की अवहेलना करने वालों की अब खैर नहीं जिला पुलिस ने चलाया अभियान

himexpress

Leave a Comment