himexpress
Breaking News
Breaking Newsऊनाहिमाचल

विद्युत विभाग पर बरसा मौसम का कहर, साढ़े छह लाख का नुकसान

 

जिला ऊना में खराब मौसम के चलते वीरवार को काफी नुकसान हुआ है। इस आंधी तूफान के चलते पेड़ो की टहनियां टूटने से विद्युत विभाग का करीब साढे छह लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है यह राशि अनुमान से निर्धारित की गई है। विभाग को इस से भी ज्यादा धनराशि का नुकसान होने की संभावना है।

वहीं दूसरी ओर किसानों को अपनी फसलों को तबाह होते हुए देखना पड़ रहा है। कई महीनों की मेहनत से तैयार की गई फसल को बर्बाद होते देख किसान काफी दुखी हैं। तेज आधी से गिरी टहनियों और खंबो के कारण सुबह कुछ समय के लिए मार्ग भी बंद रहे। विभाग ने शनिवार को मौसम के साफ रहने की संभावनाएं बताई है। उस समय कुल नुकसान का पता चल पाएगा। 

 

Related posts

राजौरी सेक्टर के घने जंगलों में चल रही मुठभेड़ में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े छह आतंकवादियों को मार गिराया।

Sandeep Shandil

जिला में अब तक कुल 63 करोड़ 56 लाख 23 हजार रूपए के नुकसान का आकलन

Sandeep Shandil

दो दिन हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना, जानें कैसा रहेगा मौसम।

Sandeep Shandil

Leave a Comment