हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में भारी बर्फबारी के चलते हिमनद गिरने से एनएच 5 मार्ग पर आवाजाही रूक गई है। इस मार्ग के साथ और भी कई मार्ग अवरुद्ध हो गए है। हिमनद और चट्टान गिरने की यह घटना जनजातीय जिला किन्नौर के रल्ली के पास हुई है। जानकारी के अनुसार सांगला से छितकुल के बीच के मार्ग से भी ग्लेशियर गिरने की सूचनाएं मिली हैं।
ऐसे मौसम में इन रास्तों पर चलना या वाहन चलाना बहुत ही जोखिम भरा है। बुधवार को भी पत्थर गिरने से पटेल कंपनी के कर्मचारी दिनेश कुमार की मौत हो गई है। इस बफबारी ने किसानों की चिंताओं को भी बढ़ा दिया है।