हिमेक्सप्रेस – कोरोना संकट के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला किया है। सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि जब लोग मर रहे हैं, वो बड़ी-बड़ी रैलियों में जाकर हंस रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रबंधन पर कुछ ठोस करने के बजाय सरकार सिर्फ अपनी छवि चमकाने में लगी रही।प्रियंका गांधी ने कहा, ‘आप आज भी चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। रैलियों में हंस रहे हैं। हर तरफ से लोगों के रोने की खबरें आ रही हैं। लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन आप बड़ी-बड़ी रैलियों में जाकर हंस रहे हैं। हंस कैसे सकते हैंउन्होंने कहा कि उनकी पार्टी करुणा के साथ काम कर रही है और जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह प्रधानमंत्री से सवाल करती हैं-क्या राजनीतिक रैलियों में हंसने का समय है? एएनआइ के साथ इस इंटरव्यू में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आज भी वे चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। वे मंच से (रैलियों में) हंस रहे हैं। लोग रो रहे हैं, मदद के लिए चिल्ला रहे हैं, ऑक्सीजन, बेड, दवाइयाँ मांग रहे हैं, और आप विशाल रैलियों में जा रहे हैं और हँस रहे हैं! आप ऐसा कैसे कर सकते हैं ?
ऑक्सीजन, रेमडेसिविर की कमी पर क्या बोलीं ?
प्रियंका गांधी ने कहा कि भारत की ऑक्सीजन के लिए उत्पादन क्षमता दुनिया में सबसे बड़ी है। फिर कमी क्यों है? आपके पास 8-9 महीने (पहली और दूसरी लहर के बीच), आपके अपने सीरो सर्वे ने संकेत दिया कि एक दूसरी लहर आने वाली है, आपने इसे नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा कि आपके पास समय था। आज, भारत में केवल 2000 ट्रक ही ऑक्सीजन का परिवहन कर सकते हैं। यह कितना दुखद है कि ऑक्सीजन उपलब्ध है लेकिन यह उस स्थान तक नहीं पहुंच पा रहा है जहां इसे होना चाहिए। पिछले 6 महीनों में 11 लाख रेमेडिसविर इंजेक्शन निर्यात किए गए थे। आज, हम कमी का सामना कर रहे हैं।
वैक्सीन की कमी पर क्या बोलीं ?
प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार ने 6 करोड़ वैक्सीन जनवरी-मार्च में निर्यात किए। इस दौरान 3-4 करोड़ भारतीयों को टीका लगाया गया था। भारतीयों को प्राथमिकता क्यों नहीं दी गई? खराब प्लानिंग के कारण वैक्सीन की कमी, कोई प्लानिंग नहीं होने के कारण रेमेडेसिविर की कमी, कोई रणनीति न होने के कारण ऑक्सीजन की कमी। यह सरकार की विफलता है।