जिला कुल्लू के कसोल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार शगुन ढाबा पर रेट की। जिसमें इस ढाबे से 1312 ग्राम चरस बरामद की गई। जानकारी के अनुसार आरोपित महिला का नाम अंजलि है। इस 36 वर्षीय आरोपिता के पति का नाम थमान है और यह कसोल के रहने वाले हैं।
Advertisement
पुलिस को गुप्त सूचना से पता चला था कि इस शगुन ढाबे में काफी समय से चरस की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने ढाबे पर छापा मारकर आरोपिता और एक किलो 312 ग्राम चरस को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने ढाबा संचालक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस जांच में सप्लाई कहां से आती है और कौन कौन इसमें शामिल हैं। इसका पता लगाया जाएगा। किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा।