himexpress
Breaking News
Breaking Newsऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहुल-स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल

लेह-मनाली मार्ग फिर से बहाल, लेकिन पर्यटकों की आवाजाही पर रोक

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में हिमस्खलन के चलते लेह-मनाली मार्ग को बंद किया गया था। लेकिन अब सूरज ताल के पास बंद हुए मार्ग को खोलने से लेह-मनाली मार्ग फिर से बहाल कर दिया गया है। लेकिन पर्यटकों के लिए अभी

Advertisement
तक इस मार्ग पर आवाजाही बंद हैं। 

सुबह साढ़े छह बजे से आठ  बजे तक सरचु से दारचा की ओर आने वाले मार्ग में फंसे हुए वाहनों को आने दिया जाएगा। इसी के साथ सभी वाहनों को दारचा में रोक कर जरूरत के हिसाब से आगे भेजा जाएगा। मनाली से बारलाचा जा रहे वाहनों को तब भेजा जाएगा, जब तक अंतिम वाहन सरचु से दारचा तक पहुंच जाएगा। 

इसी के साथ लाहौल स्पीति पुलिस ने बाइकों को आने जाने की अनुमति नहीं दी है। पर्यटकों के लिए पूरी तरह से आवाजाही पर रोक लगाई हुई है। इसी के साथ इस मार्ग पर जाने वाले वाहनों को खाने-पीने का सामान और दवा आदि को साथ ले जाने की हिदायत दी है। 

10 जिलों में येलो अलर्ट 

मौसम विभाग शिमला के अनुसार 16 और 17 अप्रैल को अंधड़ और ओलावृष्टि की संभावनाओं के चलते हिमाचल के दस जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी दौरान कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेजी से हवाएं चल सकती है। 

Related posts

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का फसा पेच, क्या हैं एनएचएआई पर्यावरण मंत्रालय की पांच शर्तेँ।

Sandeep Shandil

चम्बा में अनोखी घटना, चम्बा में 50 से भी ज्यादा गाड़ियों के शरारती तत्वों ने तोड़े शीशे

Sandeep Shandil

दर्जा सिविल अस्पताल का और सुविधाएं डिस्पेंसरी जैसी, घवांडल सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं आज भी शून्य

Sandeep Shandil

Leave a Comment