मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी कैबिनेट के सभी मंत्री पहले पंचायत चुनावों में और फिर नगर निगम चुनावों में ऐसे खो गए कि राज्यों में चल रही गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी ही नहीं रही।
जहां एक और मुख्यमंत्री नगर निगम में उतरे प्रत्याशियों के लिए घर घर जाकर वोट मांगने में व्यस्त रहे वहीं दूसरी और हिमाचल क्राइम स्टेट बनने की तरफ अग्रसर रहा।
पिछले 25 दिन का डाटा अगर देखें तो 30 ऐसे मामले हैं जो की गवाही देते हैं की हिमाचल अब पहले की तरह शांतिप्रिय राज्य नहीं रहा।
यहाँ आये दिन ऐसे ऐसे अपराध हो रहे हैं जो हिमाचल में पहले कभी नहीं हुए और सिर्फ हमें उत्तर प्रदेश, बिहार या दिल्ली में सुनने को मिलते थे।
पिछले 25 दिनों का जो डाटा है उसमें मुख्य तौर पर महिलाओं पर अत्याचार, सामूहिक बलात्कार और उनकी हत्याएँ, सरेआम गोली चलना, दिन दहाड़े लूट, नशे की तश्करी, स्वास्थ्य कर्मिओं की पिटाई, जिन्दा आग के हवाले कर देना जैसे घिनौने अपराध सामने आये परन्तु सूबे के मुख्यमत्रीं को इन सब के लिए समय कहाँ।
उनको तो बस साम दाम दंड भेद से सभी चुनावों के नतीजे बीजेपी के खाते में डालने हैं ताकि केंद्रीय नेतृत्व उनसे खुश रहे और उनकी कुर्सी बची रहे। इतना ही नहीं हर चुनाव में खुद दख़ल देकर चुनावी प्रक्रिया और नतीजों को प्रभावित करने तक की कोशिश कर रहे हैं।
घर घर जाकर वोट मांग सकते हैं परन्तु किसी अपराध के शिकार परिवार से मिलने तो दूर 2 शब्द तक उनके लिए नहीं बोल पाते। बस चुनावी हवाई यात्रा करने का अवसर मिलता रहे जनता जाये भाड़ में।
आम आदमी पार्टी सूबे में दिन प्रतिदिन बढ़ रही आपराधिक घटनाओ से चिंतित है क्यूंकि इससे ना केवल हिमाचल का नाम बदनाम हो रहा है बल्कि हिमाचल के एक बड़े और महत्वपूर्ण टूरिज्म उद्दोग को झटका लग रहा है जहाँ पहले सुकून की तलाश में लोग इस खूवसूरत प्रदेश का रुख करते थे अब बढ़ते क्राइम के साथ लोगों को हिमाचल आने से भी डर लगने लगा है। आम आदमी पार्टी जयराम सरकार से गुज़ारिश करती है कि चुनावी से बहार निकले और धरातल में क्या चल रहा है इसकी तरफ भी ध्यान दे।
अपराधों की सूची :
१ 18 मार्चः सोलन के कंडाघाट में एक भाई ने हथौड़े से वार कर कर के ली 15 वर्षीय बहन की जान और मां को भी लहूलुहान कर दिया।
२. 20 मार्च: शिमला के निजी विश्वविद्यालय में मिली फर्जी डिग्री, जांच करने पर दाखिले में नहीं मिला युवक का कोई भी रिकॉर्ड।
३. 23 मार्चः बिलासपुर जिले में नाबालिग को चिट्टा बेचने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल को किया निलंबित। जांच में आरोपी की गाड़ी से मिला इलेक्ट्रानिक वनज स्केल और एक फाॅइल कागज रोल।
४ स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की गगरेट शाखा के मैनेजर और उसी के एक एजेंट को उद्योग के ताले खुलाने के बदले में 20 हजार की रिश्र्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
५. जिला सोलन में आईईसी विश्वविद्यायल की वेबसाइट बनाकर फर्जी डिग्रियां बनाने के मामले में दो महिलाओं समेत कुल पांच आरोपी पकड़े गए। फर्जी डिग्री बनाने वाले इस गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था। इस गिरोह से हजारों फर्जी डिग्रियां मिली है।
६. 24 मार्चः शिमला में जुब्बल क्षेत्र में एक किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म सनसनीखेज मामला सामने आया था, जिसमें गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी 12 वर्षीय लड़की के रिश्तेदार थे।
७. 25 मार्चः चंबा में चार बच्चों का पिता एक युवती को शादी का झांसा देकर करता था दुष्कर्म।
८. 26 मार्चः जिला कुल्लू में बंजार में दो किलो 514 ग्राम चरस की खेप बरामद की गई।
९. 27 मार्चः कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सुक्खू के खिलाफ विधानसभा चुनाव के समय शपथ पत्र में संपत्ति की झूठी सूचना देने का आरोप लगा था।
१०. 30 मार्चः मंडी जिले में नशे में धुत चार युवकों को हुड़दंग मचाने से रोका तो उन्होंने चिकित्सक और उसके भाई की बुरी तरस पिटाई की। कमरे का दरवाजा तोड़कर घुस गए थे चिकित्सक के घर।
११. 01 अप्रैलः शिमला में वरिष्ठ अधिकारी पर महिला अधिकारी से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। जिसमें बताया गया कि यह अधिकारी छेड़छाड़ के साथ साथ फाॅरेंसिक सेवा निदेशालय में तैनान महिला को अश्र्लील संदेश भेजकर परेशान करता था।
१२. जिला ऊना में जमीनी विवाद के चलते एक आईटीबीपी जवान की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। मैहतपुर क्षेत्र में यह गोली कांड हुआ है जिसमें आरोपी जसवंत ने 37 वर्षीय विपिन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।
१३. बिलासपुर में नयना देवी के मंडयाली में एक निहंग ने कृपाण से युवकों पर हमला कर दिया जिसमें एक युवक की हाथ की अंगुलियां कट गई। दूसरे युवक द्वारा उसे पकड़ने की कोशिश में उसके सिर पर चोट आई है।
१४. ऊना जिला में दियोली सहकारी सभा के घोटाले में एक कांग्रेस प्रदेश सोशल मीडिया समन्वयक एवं सोसायटी के पूर्व प्रधान अनिल डडवाल को गिरफ्तार किया गया। इस घोटाले का आंकड़ा अब 11.70 करोड़ से बढ़कर 13 करोड़ रूपए पहुंच गया है।
१५. सिरमौर के पांवटा साहिब की शिवपुर पंचायत के काहनूवाला गांव में खोखे में आग लगा कर व्यक्ति को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। नकाबपोश होने कारण आरोपियों का पता नहीं चल पाया। खोखे में संजय कुमार नाम का व्यक्ति चाय, अंडे और बिस्कुट बेचकर अपना गुजारा करता था।
१६. 05 अप्रैलः कांगड़ा के बाबा बड़ोह उपमंडल के तहत कंडी सेक्शन में कार्यरत एक जेई को विजिलेंस ने 40 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा।
१७. 06 अप्रैलः कांगड़ा के योल में गाड़ी में टैक्सी चालक की अधजली लाश मिली है। पुलिस के अनुसार यह हत्या मामला लग रहा है।
१८. ऊना गोलीकांड में घायल मरीजों का नहीं किया गया इलाज, परिजनों ने लगाए आरोप
१९. पालकवाह गांव में 5 april सोमवार शाम में हुए गोलीकांड में 81 वर्षीय बुजुर्ग ने रेत लेकर आते दो युवकों पर गोली चला दी।
२०. 07 अप्रैलः जिला ऊना के जाडला कोयड़ी मे एक एमकाॅम की छात्रा की रोड मारकर हत्या कर उसे जमीन में गाड़ दिया गया।
२१. सोलन जिले में सनावर गांव के समीप एक निजी होटल में नौ महिलाओं समेत 40 लोगों को सट्टे का धंधा चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
२२. 08 अप्रैलः कांगड़ा के उपमंडल जोगेंद्रगर के लडभड़ोल में गोली चलने से महिला गंभीर रूप से घायल हुई।
२३. 09 April: धर्मशाला से लगते नगरोटा बगवां से मिली अधजली लाश मामले में पुलिस की कार्यवाही
२४. 10 April: मांगते थे कार और गहने, घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
२५. 11 अप्रैल सिरमौर में एक व्यक्ति ने पत्नी से अवैध संबंध के शक पर दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। जिसके बाद वह खुद फरार हो गया।
२६. पिकअप से पकड़ी 119 शराब की पेटियां, तीन गिरफ्तार
२७. 13 अप्रैलः सोलन के मानव भारती विश्वविद्यालय से जुड़े फर्जी डिग्री मामले में दिल्ली के मुख्य एजेंट अजय कुमार से 50 लाख रूपये से भी ज्यादा के लेनेदेन की जानकारी मिली है।
२८. ऊना में भतीजे ने चाचा पर चला दी दो गोलियां, एक आरोपी फरार
२९. कांगड़ा के ठाकुरद्वारा में कुछ गुंडा तत्वों ने टिनशेड और दीवार को तोड़ कन्फैक्शनरी की दुकान को आग लगा दी। इस दौरान मौजूदा परिवार बहुत मुश्किल से वहां से भागकर अपनी जान बचा पाया है। करीब डेढ़ लाख रूपये के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है।
Spokesperson
Aam Aadmi Party HP