हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों में चुनाव के बाद बीजेपी और कांग्रेस ने दो दो सीटें हासिल की है। जिसमें मंडी और धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी बहुमत से जीती है और दूसरी ओर पालमपुर और सोलन में कांग्रेस ने बड़ी पार्टी के रूप में विजयी रही है।
भारतीय जनता पार्टी को पालमपुर में हुई हार का बहुत बड़ा झटका लगा है। हिमाचल के अंतिम नगर निगम चुनाव शिमला में मई महीने में होने जा रहे हैं। शिमला नगर निगम सीट पर दोनो पार्टियों की नज़र बनी हुई है।
इस स्थिति में सीएम जयराम ठाकुर पर सवाल उठ रहे हैं। पालमपुर भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार का गढ़ माना जाता है। लेकिन इस बार पालमपुर नगर निगम में भाजपा को हार का स्वाद चखना पड़ा है। सत्ता में होते हुए भी इस प्रकार के नतीजों से भाजपा की स्थिति खतरे में दिखाई पड़ रही है।