हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति में ग्वाजंग नाले में हिमस्खलन होने के कारण भागा नदी का प्रवाह रुक गया था। ग्वाजंग नाला केलांग से लगभग छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मंगलवार को गिरे इस हिमखंड ने काफी समय तक भागा नदी का जल का प्रवाह रोक के रखा था। हालांकि अब भागा नदी का प्रवाह सामान्य हो गया है। लेकिन दोबारा हिमस्खलन होने की संभावना अभी भी बनी हुई है।
Advertisement
जिले में मंगलवार के दिन दस से चालीस सेंटीमीटर तक की बर्फबारी हुई है। इस बर्फबारी के चलते अटल टनल में से होने वाली आवाजाही पर भी रोक लगी हुई है।