हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर कांग्रेस पार्टी भड़क गई है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि जयराम ठाकुर ने पार्टी प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी का उपयोग किया गया है। धर्मशाला और मंडी नगर निगम के चुनाव प्रचार के समय सरकारी गाड़ी और हेलीकाॅप्टर का इस्तेमाल किया गया है।
बताया जा रहा है कि प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर शिमला पहुंच कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाएंगे। इसी के साथ धर्मशाला नगर निगम की ओर से भी आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें सुनने में आ रही हैं।