himexpress
Breaking News
Breaking Newsऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहुल-स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल

ऊना में आईटीबीपी जवान की मौत, जमीनी विवाद पर चलाई गोली

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में जमीन के विवाद में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी है। मृतक का नाम विपिन कुमार बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 37 वर्ष है। विपिन कुमार गांव नंगड़ा का रहने वाला था। पुलिस को जब इस घटना की सूचना मिली तो वह आरोपी को पकड़ने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। 

Advertisement

जानकारी के अनुसार कुछ घंटो के बाद नगड़ा के वार्ड नंबर 7 के निवासी जसवंत सिंह ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। 

 

पता चला है कि आईटीबीपी का यह जवान तीन दिन पहले ही छुट्टी पर आया था। गेहूं काटने का काम चल रहा था, तभी आरोपी जसवंत सिंह जिप्सी में अपने साथियों के साथ आया और विवाद करने लगा। कुछ घंटों के विवाद के बाद आरोपी ने आईटीबीपी के जवान जो छुट्टी पर आया था। उस पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद विपिन घायल हो गया, इसके बाद उपचार के लिए उसे चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सुबह के समय हुई घटना के बाद लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। एसपी विनोद धीमान ने पुलिस टीम के साथ इस मामले की जांच करना शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार करके उस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

जयराम सरकार के चार साल पूरे होने पर होगा भव्य कार्यक्रम, धर्मशाला से विधायक समेत 1500 कार्यकर्ता पहुंचेंगे मंडी

Sandeep Shandil

दो दिवसीय प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ऊना में सफलतापूर्वक किया गया

Sandeep Shandil

हिमाचल (चम्बा) :- हाकी खिलाड़ी वरुण कुमार को हिमाचल सरकार देगी 1 करोड और साथ मे बनायेगी डीएसपी (DSP) ।

Sandeep Shandil

1 comment

Leave a Comment