नगर निगम चुनाव को लेकर दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज बुधवार को दूसरे दिन पालमपुर में प्रचार की कमान संभालेंगे। नगर निगम चुनाव में प्रदेश के चारों शहरी निकायों में भारतीय जनता पार्टी भगवा लहराने को लेकर जोरशोर से काम कर रही है। मंगलवार को पहले दिन सीएम ने धर्मशाला में जनसभाएं करते हुए जनता से वोट मांगे थे। आज दूसरे दिन पालमपुर में सुबह पत्रकार वार्ता के बाद सीएम जयराम ठाकुर नगर निगम पालमपुर के सभी 15 वार्डों में प्रचार करेंगे और भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। साथ ही जनता से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील भी करेंगे।
इस दौरान सीएम हर स्तर पर चुनाव प्रचार के जुटे भाजपा के हर कार्यकर्ता से प्रत्यक्ष रूप से मिलेंगे और बातचीत करेंगे। वार्ड टू वार्ड घूमने का उनका मकसद कार्यकर्ताओं को यह टिप्स देना भी है कि जनता से किस तरह संपर्क किया जाता है और उन तक केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को कैसे पहुंचाया जा सकता है।