-नगर निगम चुनाव पर किया जीत का दावा
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से वित्त आयोग के अध्यक्ष ने हाल ही में दिए कांग्रेस विधायक के बयान का जबाव दिया है। ऊना के सदर से कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने भाजपा को भगवा का दुरूपयोग करने वाला रावण कहा था। भाजपा पार्टी के ओर से मोर्चा संभालते हुए सतपाल सत्ती ने रायजादा के परिवार को भी भगवा से जुड़ा हुआ बताया है।
पता नहीं कौन सी परिस्थिति को ध्यान में रख कर उन्होंने यह कहा है। उन्होनें कहा कि चारों नगर निगमों में विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए लोग उनकी पार्टी को ही वोट देंगे। इसी के साथ चुनाव में जीतने का भी दावा किया है।