हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, पालमपुर और मंडी क्षेत्र में नगर निगम के अंतर्गत 24 नेताओं को निलंबित कर दिया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सभी को निष्कासित कर दिया जाएगा। प्रदेश में अधिकृत नेताओं के खिलाफ चुनाव लड़ रहे इन प्रतियाशियों को भाजपा ने पार्टी के पदों से मुक्त कर दिया है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि सभी नेताओं को 15 दिन का समय दिया गया है। जिसमें वह स्पष्टीकरण दे सकते हैं। इस बागी नेताओं को कारण बताने के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है। यह स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं हुआ। तो इस सभी को भाजपा पार्टी पूरे छह साल के लिए उनकी प्राथमिक सदस्यता को रद्द कर देगी।