भाजपा मंडल रोहडू में बगावत शुरू हो गई है। जिला व मंडल स्तर के करीब 70 पदाधिकारियों ने स्थानीय नेतृत्व से नाराज होकर जिला व मंडल स्तर पर अपने पद से इस्तीफे दे दिए हैं। पार्टी हाईकमान ने पदाधिकारियों के इस्तीफों को कई दिनों तक गोपनीय रखा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा के पदाधिकारियों में जिला महासू के उपाध्यक्ष राजेंद्र धीरटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य एंव भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद धीमान, जिला कार्यकारिणी सदस्य रमेश भावटा, पूर्व में रोहडू से विधानसभा चुनाव लड़ चुके बालक राम नेगी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष के ससुर सहित 14 ग्राम केंद्र अध्यक्ष, 27 बूथ पालक, 12 बूथ प्रधानों ने अपने पद से इस्तीफे दिए हैं।
previous post